ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: 15 फरवरी को भी चलेगी सदन की कार्यवाही, कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में फैसला

PATNA: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन पहली पाली की की कार्यवाही के बाद विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा के बजट सत्र को एक दिन और बढ़ाने

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: 15 फरवरी को भी चलेगी सदन की कार्यवाही, कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन पहली पाली की की कार्यवाही के बाद विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा के बजट सत्र को एक दिन और बढ़ाने का फैसला लिया गया। अब 15 फरवरी को भी सदन की कार्यवाही चलेगी। पहले 15 फरवरी को छुट्टी की घोषणा की गई थी।  


दरअसल, बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 12 फरवरी से शुरू होकर आगामी 1 मार्च तक चलेगा। इस इस बजट सत्र के दौरान कुल 11 बैठकें होनी थीं लेकिन अब इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। बीते 12 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुए बजट सत्र के आज दूसरे दिन वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में बिहार सरकार का बजट पेश किया।


इससे पहले आज पहली पाली की कार्यवाही खत्म होने के बाद विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक में बजट सत्र को एक दिन और बढ़ाने का फैसला लिया गया है। पहले 15 फऱवरी को छुट्टी घोषित की गई थी लेकिन अब कार्यमंत्रणा समिति ने 15 फरवरी को सदन की कार्यवाही चलाने का फैसला लिया है।


पहले विधानसभा की तरफ से जारी शेड्यूल में बताया गया था कि 14 फरवरी को बसंत पंचमी की छुट्टी है। इसके बाद 15, 16, 17, और 18 फरवरी को बैठकें नहीं होंगी लेकिन अब कार्यमंत्रणा समिति ने फैसला लिया है कि 15 फरवरी को सदन का संचालन किया जाएगा।