ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

15 अप्रैल से शुरू होगा जातीय जनगणना का दूसरा चरण, जानिए क्या- क्या पूछे जायेंगे सवाल ?

PATNA : बिहार में जाति आधारित गणना का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर तारीख तक कर दी गई है। जातीय जनगणना का दूसरा चरण 15 अप्रैल से शुरू होने वाला है। इसको लेकर विभागीय स्त

15 अप्रैल से शुरू होगा जातीय जनगणना का दूसरा चरण,  जानिए क्या- क्या पूछे जायेंगे सवाल ?
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में जाति आधारित गणना का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर तारीख तक कर दी गई है। जातीय जनगणना का दूसरा चरण 15 अप्रैल से शुरू होने वाला है। इसको लेकर विभागीय स्तर पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। 


मालूम हो कि, बिहार में सरकार द्वारा दो चरणों में जातीय जनगणना करवाई जा रही है। पहले चरण में सभी मकानों की गिनती की गई यह कार्य 21 जनवरी तक पूरा कर लिया गया। इसके बाद अब दूसरे चरण की गिनती भी 15 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक की जाएगी।


बताया जा रहा है कि दूसरे चरण का कार्य मोबाइल ऐप गन्ना पर पत्रों और पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इसकी अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया। इसके साथ ही इस अधिसूचना में जातीय जनगणना में पूछे जाने वाले सवालों को भी शामिल किया गया है।


सामान्य प्रशासन विभाग के तरफ से जारी अधिसूचना में जिन सवालों का लिस्ट जारी किया गया है।  उसके मुताबिक परिवार के सदस्य का पूरा नाम,पिता/पति का नाम,परिवार के प्रधान से संबंध,आयु (वर्ष में), लिंग,वैवाहिक स्थिति, धर्म, जाति का नाम,शैक्षणिक योग्यता, कार्यकलाप,आवासीय स्थिति,अस्थायी प्रवासीय स्थिति,  कंप्यूटर / लैपटॉप, मोटरयान, कृषि भूमि,आवासीय स्थिति, सभी श्रोतों से मासिक आय शामिल किया गया है। 


इसके साथ ही साथ दूसरे चरण की गणना में परिवार के प्रधान का घोषणा पत्र हर घर के प्रधान को एक घोषणा पत्र देना होगा जिसमें लिखा होगा की ''मैं घोषणा करता/करती हूं की मेरे द्वारा पूरे परिवार के संबंध में जो सूचना दी गयी हैं वह मेरे जानकारी और विश्वास में सत्य हैं और इसमें से किसी सदस्य की गणना अन्यत्र नहीं करायी गई है. एतद् संबंधित सूचना सर्व-साधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जाता है।