ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

111 साल का हुआ बिहार : आज शाम जावेद अली साथ झूमेगा पटना, जानिए पूरा कार्यक्रम

PATNA : बिहार आज अपना 111 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां कर ली गई है। राज्य के अंदर 22 से 24 मार्च यानी 3 दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम और भव्य

111 साल का हुआ बिहार : आज शाम जावेद अली साथ झूमेगा पटना, जानिए पूरा कार्यक्रम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार आज अपना 111 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां कर ली गई है। राज्य के अंदर 22 से 24 मार्च यानी 3 दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम और भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। बिहार दिवस को लेकर ना सिर्फ यहां बल्कि विदेशों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिसमें अमेरिका, जापान, जर्मनी, ब्रिटेन, स्वीडन शामिल है। यहां बिहारवासी अपने राज्य की स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाएंगे।


वही बिहार दिवस को लेकर राजधानी पटना के गांधी मैदान में श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में रविंद्र भवन में एवं बिहार संग्रहालय में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इसको लेकर 22 मार्च यानी आज 75 हजार सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चे प्रभातफेरी का आयोजन करेंगे। इसके साथ ही साथ आज शाम जावेद अली का भी कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाला है।


जानकारी हो कि, पटना में आयोजित इस तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह में पहले दिन जावेद अली,  दूसरे दिन मैथिली ठाकुर और गजल गायक तलत अजीज का कार्यक्रम तय किया गया है। इसके अलावा अंतिम दिन इंडियन आईडल फेम गायक सलमान अली के अलावा दीपाली सहाय और ऐश्वर्य निगम का कार्यक्रम भी तय है। इस बार का बिहार दिवस कार्यक्रम शिक्षा विभाग के तरफ से मुख्य रूप से आयोजित करवाया जा रहा है।


आपको बताते चलें कि यूं तो बिहार का इतिहास  साढ़े छह हजार साल पुराना है। लेकिन राजनीतिक रूप से 22 मार्च 1912 को बंगाल विभाजन के बाद यह वजूद में आया। जिसके बाद वर्ष 2009 से बिहार दिवस की शुरुआत की गई। ऐसे में अब आज से तीन दिवसीय बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें मुफ्त वाई-फाई की सुविधा सहित कई अन्य चीजें भी लोगों को देखने को मिलेगी।