ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

102 एंबुलेंस सर्विस में कोरोना का बड़ा संक्रमण, पाटलिपुत्र ऑफिस में 29 स्टाफ पॉजिटिव निकले

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इस बीच बड़ी खबर 102 एंबुलेंस सर्विस से जुड़ी हुई आ रही है. पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित 102 एंबुल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इस बीच बड़ी खबर 102 एंबुलेंस सर्विस से जुड़ी हुई आ रही है. पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित 102 एंबुलेंस सर्विस के ऑफिस में कोरोना का जबरदस्त संक्रमण पाया गया है.


102 एंबुलेंस सर्विस ऑफिस के 29 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. यह सभी अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं. पिछले दिनों 102 एंबुलेंस सर्विस के ड्राइवर पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद ऑफिस स्टाफ तक के संक्रमण पहुंचा और अब यह संक्रमण का बड़ा मामला सामने आया है.


102 एंबुलेंस सर्विस के ऑफिस में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद तत्काल इसे सील कर दिया गया है. 102 एंबुलेंस सर्विस में काम करने वाले सभी कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है और अब ऑफिस को सेनीटाइज किए जाने के बाद ही उसे खोला जायेगा. कोरोना काल में बिहार के अंदर 102 एंबुलेंस सर्विस के कर्मियों के बीच संक्रमण मिलने के बाद हड़कंप की स्थिति है और अब इससे एंबुलेंस सेवा भी प्रभावित हो सकती है.

टैग्स