ब्रेकिंग
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा

Patna News: पटना के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बहुत जरूरी खबर, 31 मार्च से पहले पूरा कर लें यह काम; वरना बढ़ जाएगी परेशानी

Patna News: राजधानी पटना के लोगों के लिए एक बहुत जरूरी खबर है। आगामी 31 मार्च से पहले अगर आपने यह जरूरी काम नहीं किया तो हो सकता है कि आपको परेशानी का सामना करना पड़े। इसको लेकर वि

Patna News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना के लोगों के लिए एक बहुत जरूरी खबर है। आगामी 31 मार्च से पहले अगर आपने यह जरूरी काम नहीं किया तो हो सकता है कि आपको परेशानी का सामना करना पड़े। इसको लेकर विभाग ने पहले ही आदेश जारी कर रखा है।


दरअसल, पटना के बिजली उपभोक्ताओं के लिए 31 मार्च कर बकाया बिल का भुगतान करना अनिवार्य कर दिया गया है। PESU यानी पटना इलेक्ट्रीक सप्लाई अंडरटेकिंग ने ऐसे उपभोक्ताओं का लिस्ट बनाना शुरू कर दिया है, जिन लोगों का बिजली बिल बकाया है। ऐसे बिजली कंज्यूमर्स को एसएमएस या सुविधा एप के जरिए नोटिस भेजने का काम भी शुरू कर दिया गया है।


विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया बिल का भुगतान नहीं किया गया तो ऐसे उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। पटना में करीब सात लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिसमें से 70 फीसद के अधिक लोगों ने स्मार्ट मीटल लगा रखा है लेकिन अभी भी 30 फीसद लोग पुराने मीटर का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। तीन फीसद उपभोक्ताओं के डिफॉल्टर की लिस्ट में रखा गया है।


अधिकारियों ने बताया कि बकाया भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को पहले ही एसएमएस और सुविधा एप के जरिए अलर्ट किया जा चुका है ताकि समय सीमा के भीरत वह अपने बकाया बिल का भुगतान कर दें लेकिन इसके बावजूद अभी बहुत से लोगों ने बिल का भुगतान नहीं किया है। डिफॉल्टर बिजली उपभोक्ताओं की लिस्ट बनाई जा रही है। करीब 30 करोड़ रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया है। ऐसे में जो लोग 31 मार्च से पहले भुगतान नहीं करेंगे उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा और दोबारा कनेक्शन जुड़वाने के लिए उन्हें अतिरिक्त शुल्क भी देना पड़ेगा।