ब्रेकिंग
Bihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!

Patna News: पटना में आरा मशीन में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, काबू पाने के लिए 30 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां कर रहीं मशक्कत

Patna News: पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के पीरमुहानी के पास रविवार की देर रात आरा मशीन में आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इसपर काबू पाने के लिए मशक्कत की जा रही है।

Patna Fire
पटना में आरा मशीन में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Patna News: पटना के पीरमुहानी इलाके में रविवार देर रात एक आरा मशीन में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि उसे बुझाने के लिए दमकल की 30 से अधिक गाड़ियां और 150 से ज्यादा कर्मियों को लगाना पड़ा। पिछले 7 घंटों से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग की सूचना करीब रात 1:30 बजे फायर कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग हरकत में आया।


आग इतनी भयावह थी कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 30 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची। लगभग 150 से ज्यादा अग्निशमन कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। अब तक करीब 5 लाख लीटर से अधिक पानी का उपयोग किया जा चुका है, लेकिन आग पर अब तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।


घनी आबादी वाला इलाका होने की वजह से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। आरा मशीन के आसपास रिहायशी मकान और बाजार हैं, जिससे आग के फैलने की आशंका बनी हुई है। भीषण आग को देखते हुए कई लोगों ने एहतियातन अपने घर खाली कर दिए हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता