ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

Patna News: पटना में डिलीवरी के दौरान महिला और नवजात बच्चे की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया भारी हंगामा; अस्पताल छोड़कर भागे डॉक्टर

PATNA: राजधानी पटना के दीघा इलाके में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। मां और बच्चे की मौत से नाराज परिजनों ने डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों

Patna News: पटना में डिलीवरी के दौरान महिला और नवजात बच्चे की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया भारी हंगामा; अस्पताल छोड़कर भागे डॉक्टर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के दीघा इलाके में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। मां और बच्चे की मौत से नाराज परिजनों ने डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। लोगों के गुस्से को देखकर डॉक्टर अस्पताल छोड़कर फरार हो गए।


दरअसल, शाहपुर थाना क्षेत्र के जमसौता निवासी मुकेश पासवान ने प्रसव पीड़ा के बाद अपनी पत्नी को दीघा एम्स एलिवेटेड रोड पर स्थिति डीडी मंडल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। बुधवार को परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया।


मृतका की पहचान मुकेश पासवान की 29 वर्षीय पत्नी राजमणि देवी के रूप में हुई है। मां और बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों का गुस्सा देखकर अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौके से फरार हो गए। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गुस्साए परिजनों को शांत कराया।


पुलिस नो दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों का कहना था कि अस्पताल में खून उपलब्ध नहीं होने के बावजूद डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन कर दिया था। जबतक परिजन दूसर जगह से खून खरीदकर अस्पताल पहुंचे जच्चा-बच्चा की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें