ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Patna News: जेपी गंगा पथ को विस्तारित करने की तैयारी, इन दो शहरों से जोड़ने पर किया जा रहा विचार

Patna News: पटना शहर में गंगा नदी के दक्षिणी तट पर जेपी गंगा पथ की आधारशिला लोक नायक जय प्रकाश नारायण के जन्म दिवस के अवसर पर 11.10.2013 को रखी गयी थी। जेपी गंगा पथ के दीघा से

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना शहर में गंगा नदी के दक्षिणी तट पर जेपी गंगा पथ की आधारशिला लोक नायक जय प्रकाश नारायण के जन्म दिवस के अवसर पर 11.10.2013 को रखी गयी थी। जेपी गंगा पथ के दीघा से कंगन घाट तक पूर्ण हो जाने से पटना के पूर्वी तथा पश्चिमी भाग के बीच आवागमन में सुगमता आयी है।


उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि जेपी गंगा पथ का दीघा में जेपी सेतु तथा गायघाट में महात्मा गाँधी सेतु से सम्पर्क स्थापित हो जाने से उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार के बीच आवागमन सुगम हो गया है। मंत्री ने बताया कि कंगन घाट तक सम्पर्कता बहाल हो जाने से पटना शहर में जाम की समस्या में कमी आयी है। अटल पथ के माध्यम से कंगन घाट तक आने-जाने में काफी सहुलियत हो रही है।


पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि जेपी गंगा पथ के कंगन घाट से आगे के पथांश में काफी तेजी से कार्य हो रहा है एवं इसे अगले माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य है जिससे इसका राष्ट्रीय उच्च पथ सं0-30 से सम्पर्कता हो जाएगी। 


उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि जेपी गंगा पथ का राष्ट्रीय उच्च पथ सं0 30 से सम्पर्कता स्थापित हो जाने से पटना शहर में एक छोर से दूसरे छोर तक निर्बाध एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित हो जाएगा। उन्होंनेे कहा कि जेपी गंगा पथ के दोनों ओर हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा, जिससे पटना शहर के पर्यावरण में भी सुधार होगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें