ब्रेकिंग
Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: BJP का क्लीन स्वीप, JDU का खाता नहीं खुला; RJD और जन सुराज को 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: BJP का क्लीन स्वीप, JDU का खाता नहीं खुला; RJD और जन सुराज को 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न

Patna News: राजधानी पटना में तेज रफ्तार कार ने ADG आवास के गेट को उड़ाया, गाड़ी के भी उड़े परखच्चे

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में एक बेलगाम कार ने एडीजी आवास के गेट को उड़ा दिया है। हादसे में कार के परखच्चे भी उड़ गए हैं।

 Patna News
कार ने ADG आवास के गेट को उड़ाया
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना में एक बेलगाम कार ने एडीजी आवास के गेट को उड़ा दिया। इस हादसे में कार के परखच्चे भी उड़ गए। घटना के बाद कार में सवार तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। युवकों के नशे में धुत्त होने की बात भी सामने आ रही है।


घटना शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित बेली रोड में रेल ADG बच्चू सिंह मीणा के सरकारी आवास की है। खबरों के मुताबिक, बुधवार की सुबह एक एसयूवी कार तेज रफ्तार से आयी और चालक ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया। कार एडीजी बीएस मीणा के सरकारी आवास के मेन गेट में घुस गयी। हादसे में गेट टूट गया और कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।


वहीं इस हादसे में कार में सवार 3 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे। उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। खबरों के मुताबिक,   कार सवार लोग नशे में धुत्त थे और चालक ने कार पर से अपना कंट्रोल खो दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता