ब्रेकिंग
पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी

Patna News: रेलवे ट्रैक से मिला केंद्रीय विद्यालय की छात्रा का शव, पटना से जमालपुर कैसे पहुंच गई खुशी?

Patna News: पटना दानापुर स्थित केंद्रीय विद्यालय, कैंट के लिए गुरुवार को घर से निकली 15 साल की नाबालिग छात्रा खुशी कुमारी का शव शुक्रवार को जमालपुर में ट्रैक के पास से बरामद हुआ है

Patna News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना दानापुर स्थित केंद्रीय विद्यालय, कैंट के लिए गुरुवार को घर से निकली 15 साल की नाबालिग छात्रा खुशी कुमारी का शव शुक्रवार को जमालपुर में ट्रैक के पास से बरामद हुआ है। छात्रा के शरीर पर चोट के निशान थे और उसके हाथ-पैर टूटे हुए थे। घटनास्तल से उसका स्कूल बैग, आईडी कार्ड मिला है जिससे उसकी पहचान हुई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।


मृतक छात्रा खुशी कुमारी के भाई अंशु ने बताया कि गुरुवार को जब काफी देर तक उसका पता नहीं चला तो उसकी गुमशुदगी की शिकायत दानापुर थाने में दर्ज कराई गई थी। देर रात उसका शव किऊल-जमालपुर रेलखंड पर अभयपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे समपार फाटक के पास मिलने की जानकारी मिली। 


सूचना पर झारखंड सैप में पदस्थापित खुशी के पिता व पूर्व सैनिक अमरेश कुमार संबंधित थाना पहुंचे। पोस्टमार्टम करवाने के बाद वे शव को लेकर वापस घर लौट आये। अमरेश कुमार परिवार के साथ शाहपुर के नूरपूर चांदमारी में घर बनाकर रहते हैं। दो बहनों में खुशी छोटी थी। खुशी दानापुर स्थित केन्द्रीय विद्यालय में 10 वीं कक्षा में पढ़ती थी। 


गुरुवार को सुबह रोज की तरह करीब 7 बजे वह स्कूल ड्रेस में साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं आई तो परिजन खोजबीन करने लगे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजन रात में ही दानापुर थाने पहुंचे व लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। सभी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर खुशी दानापुर से जमालपुर कैसे पहुंच गई?