ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना नगर निगम कर्मियों के गुस्से के आगे सरकार का सरेंडर, 31 मार्च तक नये फैसले पर लगायी रोक

PATNA:अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। नगर निगम के सफाईकर्मियों के गुस्से को देखकर सरकार बैकफुट पर आ गयी है। सरकार ने नया आदेश जारी करते हुए अपने ही फैसले पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है। ब

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA:अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। नगर निगम के सफाईकर्मियों के गुस्से को देखकर सरकार बैकफुट पर आ गयी है। सरकार ने नया आदेश जारी करते हुए अपने ही फैसले पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है। बता दें कि नगर विकास विभाग की तरफ से राज्य भर के नगर निकायों में 1 फरवरी से ग्रुप डी की सेवा दैनिक मजदूरों से लेने पर रोक लगा दी गई थी जिसके बाद पटना नगर निगम के हजारों सफाईकर्मी सड़क पर उतर आए थे।

नगर विकास विभाग की ओर से सभी नगर आयुक्तों को जारी लेटर में कहा गया है कि पूर्व में जारी कि ग्रुप डी की सेवा आउटसोर्सिंग के माध्यम से नहीं लेकर दैनिक मजदूरी पर सेवा प्राप्त किये जाने की स्थिति में 31 जनवरी तक दैनिक मजदूरी पर सेवा लेना बंद करने के आदेश को 31 मार्च तक स्थगित किया जाता है।साथ ही यह निर्देश दिया गया है कि अगले एक अप्रैल से इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाए।

पटना नगर निगम कर्मियों के गुस्से के आगे सरकार का सरेंडर, 31 मार्च तक नये फैसले पर लगायी रोक


बता दें कि सरकार के फैसले के खिलाफ पटना नगर निगम के सफाईकर्मियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सुबह-सुबह ही पटना की सड़कों पर कचरा फेंक कर सफाईकर्मियों ने अपने आंदोलन का आगाज कर दिया था। पटना के मौर्या लोक स्थित कार्यालय मुख्यालय के समक्ष हजारों की संख्या में पहुंचे कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।


पटना के डाकबंगला चौराहा से लेकर इन्कम टैक्स गोलंबर तक सफाईकर्मियों ने आज कचरा उठाने के बजाए कचरा पसार दिया। सफाई करने वालों ने आज पटना को गंदा कर दिया था। कचरा सड़कों पर फेंक कर नगर निगम के सफाईकर्मियों ने विरोध जताया। पटना की सड़कें कचरे से बजबजा उठी। मौर्या लोक परिसर में हजारों की संख्या में पहुंचे सफाईकर्मियों ने उग्र प्रदर्शन किया। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें