ब्रेकिंग
Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है✦Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर✦Bihar News: पटना में दुर्गापूजा पर ट्रैफिक की नई व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रोक; घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे✦Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है✦Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर✦Bihar News: पटना में दुर्गापूजा पर ट्रैफिक की नई व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रोक; घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: शौचालय की टंकी में उतरे 4 कामगार, दम घुटने से मौत; बचाने गया युवक भी बेहोश

Bihar News: गोपालगंज में शौचालय की टंकी की सेंट्रिंग खोलने उतरे चार कामगारों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। उन्हें बचाने की कोशिश में एक युवक भी घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए...

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: शौचालय की टंकी में उतरे 4 कामगार, दम घुटने से मौत; बचाने गया युवक भी बेहोश
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: गोपालगंज के फुलवरिया में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया. शौचालय की टंकी की सेंट्रिंग खोलने के लिए अंदर उतरे चार कामगारों की दम घुटने से मौत हो गई. हादसे के दौरान उन्हें बचाने पहुंचे एक युवक की भी तबीयत बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर किया गया है. एक साथ चार लोगों की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.


घटना श्रीपुर और गोपालपुर थाना क्षेत्रों की सीमा पर स्थित सवनही पट्टी गांव की है. जानकारी के अनुसार गांव निवासी गयासुद्दीन मियां के घर शौचालय की टंकी की ढलाई करीब 15 दिन पहले कराई गई थी. शनिवार को टंकी की सेंट्रिंग खोलने के लिए चार कामगार उसके अंदर उतरे थे.


टंकी के अंदर उतरते ही बिगड़ी हालत

बताया जा रहा है कि टंकी के अंदर जाने के कुछ ही देर बाद चारों कामगारों की हालत अचानक बिगड़ने लगी. दम घुटने के कारण वे अंदर ही फंस गए. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी.


बचाव कार्य के दौरान मंजूर खान के पुत्र सिराज खान भी टंकी के अंदर गए, जहां उनकी भी हालत बिगड़ गई. स्थानीय लोगों ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया पहुंचाया.


अस्पताल में चारों को मृत घोषित किया गया

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने चारों कामगारों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में सवनही पट्टी गांव निवासी रमाशंकर बैठा के पुत्र बंटी बैठा, गयासुद्दीन मियां के पुत्र टीपू, समयनहीं वृत्त गांव निवासी विश्वनाथ यादव के पुत्र उमेश यादव तथा श्रीपुर थाना क्षेत्र के गिदहा गांव निवासी एक अन्य युवक शामिल हैं.


वहीं, हादसे में घायल सिराज खान का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.


पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है.


हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. चार लोगों की एक साथ मौत से सवनही पट्टी गांव में शोक का माहौल है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.