ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

Patna News: पटना में मॉर्निंग वॉक के दौरान रिटायर्ड कर्मचारी से लूट, पुलिस जांच में जुटी

Patna News: बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। चाहे सुबह हो या शाम, अपराधी खुलेआम वारदात कर रहे हैं और आसानी से फरार हो रहे हैं।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Patna News: बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। चाहे सुबह हो या शाम, अपराधी खुलेआम वारदात कर रहे हैं और आसानी से फरार हो रहे हैं। पुलिस के सामने अपराधी खुले तौर पर चुनौती पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां रिटायर्ड सचिवालय कर्मी के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान लूट की घटना हुई।


जानकारी के मुताबिक, तड़के सुबह रिटायर्ड सचिवालय कर्मी सूर्य कुमार गुप्ता अपने घर से सब्जी खरीदने मछुआटोली की ओर पैदल जा रहे थे। तभी महावीर अपार्टमेंट के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पीछे से उनका पीछा किया और उनके गले में पहनी लगभग डेढ़ भर की सोने की चेन झपट ली।


जब पीड़ित ने विरोध किया, तो एक अपराधी ने कमर से पिस्टल निकालकर उन पर तान दी। डर के कारण सूर्य कुमार गुप्ता ने विरोध करना बंद कर दिया, और अपराधी करीब दो लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन लेकर फरार हो गए। घटना के समय आसपास मौजूद लोग हथियार देखकर मदद नहीं कर सके।


घटना के तुरंत बाद सूर्य कुमार गुप्ता पैदल कदमकुआं थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और अपराधियों की पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


स्थानीय पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अकेले बाहर निकलते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस को दें। इसके साथ ही, पुलिस प्रशासन ने कदमकुआं क्षेत्र में अतिरिक्त पेट्रोलिंग और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।


इस मामले ने फिर से शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि नागरिक सुरक्षा के लिए पुलिस को ज्यादा सक्रिय होने की जरूरत है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां सुबह और शाम के समय भीड़ कम रहती है और अपराधियों को आसानी से वारदात करने का मौका मिलता है।