ब्रेकिंग
पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।

पटना : मॉडल मोना राय हत्याकांड के आरोपियों के घर की होगी कुर्की जब्ती, बिल्डर की बीवी पर नकेल

PATNA : पटना के बहुचर्चित मॉडल मोना राय हत्याकांड के मामले में आज आरोपियों के ऊपर नकेल कसी जाएगी। राजीवनगर में मॉडल मोना राय हत्याकांड मामले में फरार चल रही बिल्डर राजू की पत्

पटना : मॉडल मोना राय हत्याकांड के आरोपियों के घर की होगी कुर्की जब्ती, बिल्डर की बीवी पर नकेल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना के बहुचर्चित मॉडल मोना राय हत्याकांड के मामले में आज आरोपियों के ऊपर नकेल कसी जाएगी। राजीवनगर में मॉडल मोना राय हत्याकांड मामले में फरार चल रही बिल्डर राजू की पत्नी शारदा देवी के घर की कुर्की-जब्ती आज की जाएगी। दरअसल मोना राय को 12 अक्टूबर 2021 को पटना के रामनगरी में अपराधियों ने गोली मार दी थी। मोना के बिल्डर राजू कुमार से नजदीकी संबंध थे। इससे परेशान होकर बिल्डर की पत्नी शारदा देवी ने मॉडल की हत्या की साजिश रची थी। 


शारदा देवी ने अपराधियों को पांच लाख रुपये में मॉडल की हत्या की सुपारी दी थी। राज खुलने के बाद से बिल्डर की पत्नी फरार है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद राजीवनगर पुलिस को बिल्डर की पत्नी के घर की कुर्की जब्ती करने वाली है। पहले रविवार को ही कुर्की जब्ती की कार्रवाई होनी थी। 


राजीवनगर थाना प्रभारी सरोज कुमार मुताबिक पुलिस ने रविवार को कुर्की के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी लेकिन मजिस्ट्रेट के उपलब्ध नहीं होने के कारण कुर्की जब्ती की कार्रवाई टल गई। मॉडल मोना राय हत्याकांड में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।