ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

Patna Metro: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक पटना मेट्रो का ट्रायल रन, आज पूरी तरह से बंद रहेगी सेवा

Patna Metro: पटना मेट्रो के भूतनाथ से मलाही पकड़ी सेक्शन पर CMRS ट्रायल रन होगा, जिसके चलते 27 अप्रैल को सेवा बंद रहेगी और 28 अप्रैल से संचालन फिर शुरू होगा।

Patna Metro News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Metro: पटना मेट्रो के भूतनाथ से मलाही पकड़ी स्टेशन तक आज ट्रायल रन किया जाएगा। इसके लिए कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम पटना पहुंच रही है। इसी दौरान खेमनीचक और मलाही पकड़ी नए स्टेशनों का विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा।


निरीक्षण के चलते 27 अप्रैल को पटना मेट्रो सेवा पूरी तरह से बंद रहेगी। हालांकि 28 अप्रैल (मंगलवार) से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल मेट्रो स्टेशन से मेट्रो सेवा आम यात्रियों के लिए फिर से शुरू कर दी जाएगी। CMRS टीम पहले मार्च में आने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से दौरा टल गया था। अब टीम की मंजूरी के बाद ही मेट्रो के इस नए सेक्शन पर नियमित परिचालन शुरू होगा। दोनों नए स्टेशनों का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।


निरीक्षण के दौरान टीम ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, प्लेटफॉर्म सुरक्षा, यात्री सुविधाएं और अन्य तकनीकी मानकों की गहन जांच करेगी। सभी सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद ही उद्घाटन की तारीख तय की जाएगी।


भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच 2.75 किलोमीटर सेक्शन पर पहला ट्रायल 26 फरवरी को किया गया था, जिसमें सिग्नलिंग सिस्टम, ब्रेकिंग क्षमता, ट्रैक, ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन, स्टेशन समन्वय और सुरक्षा प्रोटोकॉल का परीक्षण किया गया था।


अब इसी रूट पर अंतिम परिचालन की तैयारी पूरी की जा रही है। इसके बाद यात्री मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक 6.2 किलोमीटर एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर पर सफर कर सकेंगे।


इस रूट में कुल पांच स्टेशन होंगे—पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी। खेमनीचक को एक्सचेंज स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां भविष्य में कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 की कनेक्टिविटी मिलेगी। हालांकि निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण फिलहाल यहां मेट्रो का ठहराव नहीं होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता