ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Patna Metro: इस दिन बंद रहेगा पटना मेट्रो का परिचालन, सामने आई यह बड़ी वजह

Patna Metro: पटना मेट्रो की सेवा 27 अप्रैल को सीएमआरएस निरीक्षण के कारण बंद रहेगी। 28 अप्रैल से सेवा फिर शुरू होगी। साथ ही कॉरिडोर-2 के तहत टनल निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

Patna Metro News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Metro: पटना मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। 27 अप्रैल को पटना मेट्रो की सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PMRCL) के अनुसार भूतनाथ मेट्रो स्टेशन (डीएन लाइन) पर सीएमआरएस निरीक्षण के कारण मेट्रो संचालन नहीं होगा।


अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण पूरा होने के बाद 28 अप्रैल से मेट्रो सेवा पाटलिपुत्र बस टर्मिनल मेट्रो स्टेशन से सामान्य रूप से फिर शुरू कर दी जाएगी। इसी बीच पटना मेट्रो परियोजना का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। कॉरिडोर-2 के तहत मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर स्टेशन के बीच पहला टनल निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके मई महीने तक पूरा होने की संभावना है। वहीं दूसरा टनल जून तक तैयार होने का अनुमान है।


जानकारी के अनुसार, पहली टनल बोरिंग मशीन (TBM) लगभग 150 मीटर खुदाई कर राजेंद्र नगर स्टेशन तक पहुंच चुकी है और उसने रेल पटरी को भी पार कर लिया है। दूसरी टीबीएम अभी करीब 350 मीटर खुदाई करेगी और रेल लाइन पार करने की प्रक्रिया में है। दोनों टीबीएम के काम पूरा होने के बाद राजेंद्र नगर से मलाही पकड़ी तक अंडरग्राउंड टनल तैयार हो जाएगा, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी।


कॉरिडोर-2 (रेड लाइन) में कुल 12 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें से 7 पूरी तरह अंडरग्राउंड होंगे, जबकि 5 स्टेशन प्रायोरिटी कॉरिडोर का हिस्सा हैं। यह रूट पटना के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ेगा। इसके पूरा होने के बाद अशोक राजपथ और राजेंद्र नगर जैसे व्यस्त इलाकों में जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता