ब्रेकिंग
Patna Metro: इस दिन बंद रहेगा पटना मेट्रो का परिचालन, सामने आई यह बड़ी वजहबिहार पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी मिंटू यादव गोली लगने से घायलशादी के छह दिन बाद युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों ने मछली मारने के बहाने बुलाकर ले ली जाननेपाल सीमा से 11 संदिग्धों के बिहार में घुसने का इनपुट, इंटेलिजेंस की रिपोर्ट से सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट, SOP जारीबिहार में पानी के लिए दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, देवर ने भाभी को मारी गोलीPatna Metro: इस दिन बंद रहेगा पटना मेट्रो का परिचालन, सामने आई यह बड़ी वजहबिहार पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी मिंटू यादव गोली लगने से घायलशादी के छह दिन बाद युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों ने मछली मारने के बहाने बुलाकर ले ली जाननेपाल सीमा से 11 संदिग्धों के बिहार में घुसने का इनपुट, इंटेलिजेंस की रिपोर्ट से सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट, SOP जारीबिहार में पानी के लिए दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, देवर ने भाभी को मारी गोली

पटना मेट्रो कॉरिडोर-2 का निर्माण कार्य तेज, इस महीने तक बनकर तैयार होगा पहला टनल

Patna Metro: पटना मेट्रो कॉरिडोर-2 में टनल निर्माण तेज हो गया है. मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर के बीच पहला अंडरग्राउंड टनल जल्द पूरा होगा.

Patna Metro News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Metro: पटना मेट्रो के कॉरिडोर-2 में मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर स्टेशन के बीच टनल निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस सेक्शन का पहला टनल अगले महीने तक तैयार हो सकता है, जबकि दूसरा टनल जून तक पूरा होने की संभावना है।


जानकारी के मुताबिक, पहली टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) राजेन्द्र नगर में रेलवे ट्रैक को पार कर चुकी है और वहां से लगभग 150 मीटर की खुदाई के बाद स्टेशन तक पहुंच जाएगी। वहीं दूसरी टीबीएम अभी रेलवे ट्रैक पार नहीं कर पाई है और उसे स्टेशन तक पहुंचने के लिए करीब 350 मीटर खुदाई करनी होगी।


इन दोनों टीबीएम के जरिए राजेन्द्र नगर स्टेशन से मलाही पकड़ी के पहले तक टनल का निर्माण किया जा रहा है, जो आगे एलिवेटेड सेक्शन से जुड़ेगा। इस पूरे हिस्से में लगभग 1800 मीटर लंबा टनल तैयार होना है, जिसमें मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर तक करीब 705 मीटर का हिस्सा शामिल है।


अधिकारियों के अनुसार, रेलवे से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं मिलने के कारण पहले निर्माण कार्य प्रभावित हुआ था। उस दौरान पहली टीबीएम 352.4 मीटर और दूसरी टीबीएम 264 मीटर खुदाई के बाद रुक गई थी। अब एनओसी मिलने के बाद कार्य में तेजी लाई गई है।


कॉरिडोर-2 में इससे पहले मोइनुल हक स्टेडियम से पटना विश्वविद्यालय के बीच 1480 मीटर का टनल तैयार किया जा चुका है। वहीं गांधी मैदान से आकाशवाणी होते हुए पटना जंक्शन तक 1450 मीटर टनल का निर्माण पूरा हो चुका है। पटना विश्वविद्यालय से पीएमसीएच होते हुए गांधी मैदान तक 2302 मीटर के हिस्से में निर्माण कार्य जारी है, जिसमें पीएमसीएच तक टनल तैयार हो चुका है और शेष हिस्से में काम चल रहा है।


अधिकारियों का कहना है कि मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर होते हुए मलाही पकड़ी तक टनल पूरा होने के बाद कॉरिडोर-2 की अंडरग्राउंड लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा, जिससे पटना मेट्रो परियोजना को महत्वपूर्ण प्रगति मिलेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें