ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

पटना में लगातार दूसरे दिन बढ़े कोरोना के मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आया

PATNA : बिहार में लगातार कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है. राजधानी पटना में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित ओं की तादाद बढ़ी है. रविवार के बाद सोमवार को भी पटना में स

पटना में लगातार दूसरे दिन बढ़े कोरोना के मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आया
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में लगातार कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है. राजधानी पटना में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित ओं की तादाद बढ़ी है. रविवार के बाद सोमवार को भी पटना में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. सोमवार को पटना में 80 नए मरीजों की पहचान हुई है, जबकि बिहार में यह आंकड़ा 133 है. पटना के अलावे दूसरे जिलों की बात करें तो गया में 11, भागलपुर में 9, अरवल, बांका, समस्तीपुर में 4-4, रोहतास व सहरसा में 3-3, दरभंगा, कटिहार और मुंगेर में 2-2, औरंगाबाद, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, जहानाबाद, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में 1-1 नये संक्रमित मिले. पिछले 24 घंटे में राज्य में 85 हजार 716 सैंपल की कोरोना जांच की गई और संक्रमण दर 0.15 फीसदी रही. एक दिन पहले 1 लाख 31 हजार 812 सैंपल की जांच में 142 संक्रमित मिले थे और संक्रमण दर 0.10 फीसदी थी. पिछले 24 घंटे में राज्य में 52 कोरोना संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं.


बिहार में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है. पटना जिला प्रशासन भी सतर्क है. कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की. टीकाकरण की स्थिति, टीकाकरण केंद्र तथा पटना किन इलाकों में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है, इसकी अधिकारियों से जानकारी ली. डीएम ने टीकाकरण को बढ़ाने का निर्देश दिया. साथ ही लोगों से भी अपील की है कि यदि दूसरा डोज या बूस्टर डोज नहीं लिए हैं तो जरूर लें.

टैग्स