ब्रेकिंग
बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?

पटना में सरेआम वैशाली के युवक की गोली मारकर हत्या, बेटे को डॉक्टर से दिखाने जा रहा था अमन शुक्ला

पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बाइक सवार अमन शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। बेटे को डॉक्टर से दिखाने के लिए जा रहे थे, तभी अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

bihar
बैंक लूट का आरोपी था अमन शुक्ला
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है, इस बार बदमाशों ने राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के मलाही पकड़ी में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। सोमवार की शाम सबा छह बजे दो बदमाशों ने विद्यापुरी पार्क के पास एक बाइक सवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दो गोली लगने के बाद बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


मृतक की पहचान वैशाली जिला निवासी 39 वर्षीय अमन शुक्ला के रूप में हुई है। जिसका आपराधिक पृष्ठभूमि भी रहा है। इनके ऊपर कई कांड विभिन्न थाने में दर्ज है। पटना के बेऊर थाने में उनके खिलाफ बैंक लूट का मामला दर्ज है। बैंक लूट के अभियुक्त रहे अमन शुक्ला मई 2025 में जेल से निकले थे। वह सिक्योरिटी और बाउंसर एजेंसी चला रहे थे। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। 


पटना के पत्रकार नगर थाना इलाके में बच्चे को डॉक्टर से दिखाने जा रहे थे, तभी दो बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

पटना में सरेआम वैशाली के युवक की गोली मारकर हत्या, बेटे को डॉक्टर से दिखाने जा रहा था अमन शुक्ला पटना में सरेआम वैशाली के युवक की गोली मारकर हत्या, बेटे को डॉक्टर से दिखाने जा रहा था अमन शुक्ला पटना में सरेआम वैशाली के युवक की गोली मारकर हत्या, बेटे को डॉक्टर से दिखाने जा रहा था अमन शुक्ला पटना में सरेआम वैशाली के युवक की गोली मारकर हत्या, बेटे को डॉक्टर से दिखाने जा रहा था अमन शुक्ला पटना में सरेआम वैशाली के युवक की गोली मारकर हत्या, बेटे को डॉक्टर से दिखाने जा रहा था अमन शुक्ला

पटना से सूरज की रिपोर्ट