ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल.. पटना में काम पर लौटे सफाई कर्मी

PATNA : हफ्ते भर के बाद राजधानी पटना के लोगों को सुबह सवेरे पुरानी धुन से बड़ी राहत मिली है। राजधानी के मोहल्लों में सुबह सवेरे आज निगम की सफाई और कचरा पिकअप गाड़ियां पुरानी धुन बज

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : हफ्ते भर के बाद राजधानी पटना के लोगों को सुबह सवेरे पुरानी धुन से बड़ी राहत मिली है। राजधानी के मोहल्लों में सुबह सवेरे आज निगम की सफाई और कचरा पिकअप गाड़ियां पुरानी धुन बजाते हुए सड़कों पर दिख रही हैं। "गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल" पटना के लोगों ने पिछले 6 दिनों से यह गाना नहीं सुना था। पटना नगर निगम के सफाई कर्मी हड़ताल पर थे और घरों से लेकर सड़कों तक पर कूड़े का अंबार लगा हुआ था।




शनिवार की शाम राज्य सरकार और हड़ताली सफाई कर्मियों के बीच हुई वार्ता के बाद निगम के सफाई कर्मी काम पर वापस लौट आए हैं। पटना में जगह-जगह पर सफाई कर्मी कचड़े और कूड़े को साफ कर रहे हैं हालांकि सफाई कर्मियों ने हड़ताल को पूरी तरह से खत्म नहीं किया है। निगम कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में फिलहाल सरकार को वक्त देते हुए उसे स्थगित किया है।

एक अनुमान के मुताबिक राजधानी पटना में अब तक 50 हजार क्विंटल से ज्यादा कूड़ा इकट्ठा हो चुका है। सड़कों पर फैले कूड़े के अंबार को उठाना निगम के लिए एक बड़ी चुनौती है। राजधानी के ज्यादातर मोहल्लों में कचरे का उठाव नहीं होने से हालात नारकीय हो गए हैं। कई मोहल्लों में कूड़े के ढेर के कारण सीवरेज ब्लॉक की समस्या हुई है और सड़कों पर पानी भी फैला है। सफाई कर्मियों की हड़ताल स्थगित होने से फिलहाल सरकार को राहत मिली है लेकिन निगम कर्मियों के यूनियन ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो जल्द ही अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Neeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता