ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

टोटल लॉकडाउन की तरफ बढ़ सकता है पटना, कंकड़बाग में जिला प्रशासन ने दुकानों को बंद कराया

PATNA : राजधानी पटना में लगातार कोरोना के मामले सामने आने के बाद अब सरकार की नींद उड़ गई है. जिला प्रशासन में पटना के ज्यादातर इलाकों में दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में लगातार कोरोना के मामले सामने आने के बाद अब सरकार की नींद उड़ गई है. जिला प्रशासन में पटना के ज्यादातर इलाकों में दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया है. माना जा रहा है कि अब पटना एक बार फिर से टोटल लॉकडाउन की तरफ आगे बढ़ सकता है. राजधानी फिलहाल कोरोना के रेड जोन में है. गुरुवार की रात पटना में कुल 8 नए कोरोना के सामने आए थे. 

टोटल लॉकडाउन की तरफ बढ़ सकता है पटना, कंकड़बाग में जिला प्रशासन ने दुकानों को बंद कराया


पटना के कंकड़बाग इलाके में सुबह से खुली दुकानों को जिला प्रशासन ने बंद कराया है. जिला प्रशासन ने दुकानदारों को स्पष्ट तौर पर कहा है कि केवल दवा और दूध को छोड़कर अन्य सभी तरह की दुकानें बंद कर दें.  कंकड़बाग के सेक्टर बी और सी की सभी दुकानों को बंद कराया गया है. साथ ही साथ राजेंद्र नगर इलाके में भी पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है. इलाके में खुली अनावश्यक दुकानों को बंद कराया गया है. 

टोटल लॉकडाउन की तरफ बढ़ सकता है पटना, कंकड़बाग में जिला प्रशासन ने दुकानों को बंद कराया


जिला प्रशासन के रूप में आए इस बदलाव को देखकर यह माना जा रहा है कि जल्द ही पटना में लॉकडाउन को और सख्त किया जायेगा.  20 अप्रैल से जिन इलाकों में राहत मिली थी उन इलाकों में छूट को खत्म किया जा सकता है. पटना जिला प्रशासन से सरकार ने ताजा स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट भी तलब की है.


टैग्स