ब्रेकिंग
नेपाल में बाढ़ के बीच चीन सीमा के पास कृत्रिम झील के टूटने की खबर, निचले इलाकों में हाई अलर्टजिस भाई की कलाई पर बांधनी थी राखी... उससे पहले ही दुनिया छोड़ गई बहन, सर्पदंश से मौतबेटे को बचाने की कोशिश में मां ने भी गंवाई जान, करंट की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौतPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीनेपाल में बाढ़ के बीच चीन सीमा के पास कृत्रिम झील के टूटने की खबर, निचले इलाकों में हाई अलर्टजिस भाई की कलाई पर बांधनी थी राखी... उससे पहले ही दुनिया छोड़ गई बहन, सर्पदंश से मौतबेटे को बचाने की कोशिश में मां ने भी गंवाई जान, करंट की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौतPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरी

पटना में थानेदार के आवास में घुसा अजगर, पुलिस जवानों के उड़े होश

PATNA : राजधानी के एक थाने में अजगर के मिलने से हड़कंप मच गया। अजगर ने थाने में थानेदार के आवास में ही अपना डेरा जमा लिया। जब थानेदार की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गये। आनन-फानन

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : राजधानी के एक थाने में अजगर के मिलने से हड़कंप मच गया। अजगर ने थाने में थानेदार के आवास में ही अपना डेरा जमा लिया। जब थानेदार की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गये। आनन-फानन में वहां पुलिस जवान पहुंचे तो वे भी अजगर को देखकर सहम गये।


पटना के फुलवारीशरीफ थाने का ये वाक्या है। जहां थाने के अंदर स्थित थानेदार ऱफीकुर रहमान के सरकारी आवास के अंदर अजगर सांप मिला। सांप देखकर थानेदार साहब सहम गये तुरंत पुलिस जवानों को बुलाया वे भी देख कर उसे छेड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। फिर क्या था पुलिसवालों को सपेरे को खोज कर लाने का आदेश थानेदार साहब ने जारी कर दिया।


जब सपेरे ने थाने पहुंच कर सांप को पकड़ा तो पुलिसवालों की जान में जान आयी। लेकिन सांप का खौफ इतना की काफी देर तक थानेदार समेत सभी पुलिस वालों को यकीन नहीं हो रहा था कि थाना सापों के प्रकोप से मुक्त हो चुका है। मन में डर बना रहा कि कहीं और भी सांप यहां मौजूद ने हो । ऐसे में पुलिसवालों की नींद उड़ी हुई है। 


टैग्स