ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

पटना में थम नहीं रहा कोरोना का संक्रमण, चुनाव और त्योहार ने उड़ा दी स्वास्थ्य विभाग की नींद

DESK : पटना में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है. एक ओर जहां राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है तो वहीं पटना में

पटना में थम नहीं रहा कोरोना का संक्रमण, चुनाव और त्योहार ने उड़ा दी स्वास्थ्य विभाग की नींद
Anamika
2 मिनट

DESK : पटना में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है. एक ओर जहां राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है तो वहीं पटना में दूसरी तरफ संक्रमितों का आंकड़ा रोज बढ़ रहा है. 

मृतकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. एम्स, एनएमसीएच और पीएमसीएच को मिला कर पिछले सात दिनों में कोरोना से 40 लोगों की मौत हो गई है. वहीं हर दिन पटना में 200 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं. 

पिछले सात दिनों में पटना में 1875 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. पटना में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग  के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने भी चिंता जताई है. संक्रमितों की बढ़ती संख्या के कारण स्वास्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या के प्रतिशत में भी पटना पिछड़ता जा रहा है. राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 94.21 प्रतिशत है तो वहीं पटना में 91 फीसदी पर आ गया है.