ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना में तेज रफ्तार का कहर: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार महिला को रौंदा, गुस्साए लोगों ने किया बवाल

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने पति और बेटी के साथ कहीं जा रही थी, तभी ट्रक ने

पटना में तेज रफ्तार का कहर: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार महिला को रौंदा, गुस्साए लोगों ने किया बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने पति और बेटी के साथ कहीं जा रही थी, तभी ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनीसाबाद के सूर्य मंदिर के पास की है।


मृतक महिला की पहचान बेउर अखाड़ा निवासी मनोज कुमार की पत्नी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार अपनी पत्नी और बेटी को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहे थे, तभी अनीसाबाद सूर्य मंदिर के पास अनीसाबाद-फुलवारी लेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मनोज की पत्नी बाइक से नीचे गिर गईँ।


जिसके बाद ट्रक चालक ने भागने के चक्कर में महिला को रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें