ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना में स्टूडेंट समेत दो ने की खुदकुशी, मौके से पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

PATNA :राजधानी पटना में दो अलग-अलग जगहों पर दो युवकों ने सुसाइड कर लिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच मे

पटना में स्टूडेंट समेत दो ने की खुदकुशी, मौके से पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट
Anamika
2 मिनट

PATNA :राजधानी पटना में दो अलग-अलग जगहों पर दो युवकों ने सुसाइड कर लिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है. 

पहला मामला कोतवाली थाना इलाके के गोरौया टोली की है. जहां बीए के स्टूडेंट ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया. दोस्तों ने बताया कि बुधवार की दोपहर 10 बजे नास्ता करने के बाद सभी सो गए. जब दोपहर में नहीं जागा तो सभी उसके कमरे का दरवाजा खुलवाने लहे पर उसने दरवाजा नहीं खोला. जिसके बाद दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो देखा कि युवक मृत पड़ा है. मृतक की पहचान मधुबनी के रहने वाले गौरव के रुप में की गई है.   

दूसरा मामला शास्त्रीनगर थाना के पटेल नगर स्थित महावीर पथ की है. जहां 25 साल के शुभम ने सुसाइड कर लिया. परिजनों ने बताया कि नौकरी नहीं मिलने के कारण वह परेशान चल रहा था. बुधवार की रात खाना खाने के बद सभी सोने चले गए. एक घंटे बाद पिता ने शुभम के कमरे  का दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला. किसी तरह परिजनों ने दरवाजा खोला तो देखा कि शुभम फंदे से लटक रहा है.