ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां नियोजन की मांग को लेकर सड़क पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। मंगलवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में श

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां नियोजन की मांग को लेकर सड़क पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। मंगलवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी अपनी मांगों के समर्थन में डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे। काफी समझाने के बावजूद जब शिक्षक अभ्यर्थी नहीं मानें तो पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को भगाने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है। डाकबंगला चौराहा पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।


दरअसल, सुबह से ही बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी सातवें चरण के शिक्षक नियोजन की मांग को लेकर राजधानी पटना की सड़कों पर उतरे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार सिर्फ उन्हें आश्वासन तो दे रही है लेकिन उनका नियोजन नहीं किया जा रहा है। अपनी मागों को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी डाकबंगला चौराहा पर पहुंचे थे। पुलिस के करीब ढाई घंटे समझाने के बावजूद अभ्यर्थी मानने को तैयार नहीं थे।


काफी समझाने के बाद जब अभ्यर्थी नहीं मानें तो पुलिस ने हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद डाकबंगला चौराहा पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी घायल हो गए हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारी शिक्षक अभ्यर्थियों को डाकबंगला चौराहा से हटाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें