ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

बिहार: MBA का छात्र कम समय में करोड़पति बनने के लिए बेचने लगा शराब, उसके पास से मिला 21 लाख का दारू

PATNA: लाखों रुपए खर्च कर एक युवक एमबीए किया, लेकिन वह जल्द ही करोड़पति बनना चाहता था. उसने पॉल्टी फॉर्म का कारोबार शुरू किया, लेकिन इसमें नुकसान हुआ. जिसके बाद उसने शराब बेच

बिहार: MBA का छात्र कम समय में करोड़पति बनने के लिए बेचने लगा शराब, उसके पास से मिला 21 लाख का दारू
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: लाखों रुपए खर्च कर एक युवक एमबीए किया, लेकिन वह जल्द ही करोड़पति बनना चाहता था. उसने पॉल्टी फॉर्म  का कारोबार शुरू किया, लेकिन इसमें नुकसान हुआ. जिसके बाद उसने शराब बेचना शुरू कर दिया. 

शराब तस्करों का बन गया मास्टरमाइंड

एमबीएम का छात्र अतुल कुमार शराब तस्करों के बीच फेमस हो गया. वैशाली के शराब तस्करों से जुड़कर वह शराब तस्करी का मास्टरमाइंड बन गया. जब पटना के पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया तो इसका खुलासा हुआ. उसने शराब तस्करों के कई गिरोह का भी खुलासा किया है. 

युवक के पास से 21 लाख रुपए का शराब बरामद

गिरफ्तारी के बारे में पत्रकार नगर के पुलिस ने बताया कि महात्मा गांधी नगर के कांटी रोड में 21 लाख रुपए के शराब के साथ अतुल को पकड़ा गया है. अतुल गौरीचक के अलावलपुर का रहने वाला है. उसने खुलासा किया कि शराब के धंधे से पहले वह मुर्गा का बिजनेस करता था, लेकिन उसको लॉकडाउन के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ा. वह इस बीच वैशाली के शराब माफियाओं के संपर्क में आया है. 

पटना में कराता था होम डिलीवरी

अतुल ने पुलिस को बताया कि वह शराब वैशाली से पटना मांगता था. फिर यहां से वह कई युवकों के माध्यम से होम डिलीवरी कराता था. घर से लेकर दुकान तक जहां पर कस्टर चाहते थे वहां पर वह आसानी से शराब पहुंचवा देता था. इसके एवज में वह युवकों को कमीशन देता था.