ब्रेकिंग
पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

पटना में सेक्स रैकेट की सबसे बड़ी संचालिका की तलाश जारी, बेगमजी तक पहुंचने में पुलिस के छूट रहे पसीने

PATNA : पटना में सेक्स रैकेट का सबसे बड़ा नेटवर्क चलाने वाली बेगमजी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. बेगमजी की तलाश में पुलिस ने पिछले 4 महीने में जमीन-आसमान एक कर डाला लेकिन

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : पटना में सेक्स रैकेट का सबसे बड़ा नेटवर्क चलाने वाली बेगमजी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. बेगमजी की तलाश में पुलिस ने पिछले 4 महीने में जमीन-आसमान एक कर डाला लेकिन अब तक वह गिरफ्त से बाहर है. सेक्स रैकेट की सरगना सलमा खातून उर्फ बेगमजी की गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस ने फुलवारीशरीफ में कई जगहों पर छापेमारी की है. फुलवारीशरीफ के इसापुर में बेगमजी के छिपे होने की खबर थी लेकिन पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गई. 

दरअसल राजधानी में कई ठेकेदारों से सबसे बड़ा सेक्स रैकेट चलाने वाली सलमा खातून और बेगम जी के बारे में पुलिस को 4 महीने पहले जानकारी मिली थी. पुलिस ने राम कृष्णा नगर में एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया था जहां से छुड़ाई गई दो लड़कियों ने बेगम जी के बारे में पूरी जानकारी पुलिस को दी थी. बाद में इन दोनों लड़कियों की निशानदेही पर बेगम जी के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई. कई गिरफ्तारियां हुई लेकिन सेक्स रैकेट की संचालिका सलमा खातून पुलिस की पकड़ से बाहर ही रही.

सलमा खातून से बेगम की बन चुकी सेक्स रैकेट की संचालिका के बारे में बताया जाता है कि अपने पति की मौत होने के बाद उसने अपना नाम बदलकर सलमा रख लिया. उसका असली नाम किसी को नहीं मालूम. सेक्स रैकेट के धंधे से उसने अकूत संपत्ति जमा की और आलीशान मकान भी बनवाया. पटना के कई ठिकानों से एक साथ वह सेक्स रैकेट चलाती रही. बताया जाता है कि सफेदपोशों तक लड़कियों को सप्लाई करने में बेगम जी को महारथ हासिल है. आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि कुछ बड़े सफेदपोश अपने दामन को बचाने के लिए अब तक बेगम जी को शेल्टर देते रहे हैं. पुलिस लगातार कोशिश कर रही है कि बेगम जी पर शिकंजा कसने के बाद पटना में फैले सेक्स रैकेट की पूरे कारोबार का सच सामने लेकर आए. अगर पुलिस के हाथ बेगम जी आती है तो सेक्स रैकेट में शामिल लोगों के साथ-साथ कई सफेदपोशों का चेहरा भी उजागर होगा.