ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

सरस्वती पूजा : पटना में संवेदनशील इलाकों पर रहेगी पुलिस की नज़र, हुड़दंग मचाने वाले जायेंगे जेल

PATNA : आज सरस्वती पूजा है. पूजन का शुभ मुहूर्त प्रात: काल सात बजे से शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक है. अभिजीत मुहूर्त 11:25 से 12:25 तक है. इसमें विद्यारंभ करने का शुभ म

सरस्वती पूजा : पटना में संवेदनशील इलाकों पर रहेगी पुलिस की नज़र, हुड़दंग मचाने वाले जायेंगे जेल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आज सरस्वती पूजा है. पूजन का शुभ मुहूर्त प्रात: काल सात बजे से शुरू होकर दोपहर  12:30 बजे तक है. अभिजीत मुहूर्त 11:25 से 12:25 तक है. इसमें विद्यारंभ करने का शुभ मुहूर्त है. हालांकि कोरोना के कारण इस बार पूजा साधारण तरीके से होगी. बिहार में 6 फ़रवरी तक कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए सर्वजनिक जगहों पर पूजा पर रोक लगाई गई है. 


सरस्वती पूजा को लेकर पटना पुलिस सतर्क है. सुरक्षा को लेकर पटना जिले में थाना पुलिस के अलावे 2500 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गयी है. पुलिस टीम हर चौक-चौराहों से लेकर मुख्य सड़कों पर तैनात कर दी गयी है. खास कर उन इलाकों में विशेष रूप से तैनाती की गयी हैं, जहां छात्रावास, स्कूल व कॉलेज हैं. इसके अलावे क्यूआरटी, वज्र वाहन व अग्निशमन दल को कई प्वाइंट पर तैनात किया गया है. यह पूरी व्यवस्था सरस्वती पूजा से लेकर विसर्जन तक बनी रहेगी. 


इसके साथ ही स्थानीय पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वे समय पर ही सभी प्रतिमा का विसर्जन करवा दें. सरस्वती पूजा को लेकर शांति व्यवस्था व शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए हर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने लोगों से पूजा के दौरान शांति बनाये रखने की अपील की.


संवेदनशील इलाक़ों पर रहेगी नजर : 

सरस्वती पूजा को लेकर कुछ ऐसे इलाकों की भी पहचान की गयी है, जो संवेदनशील हैं. इन इलाकों में फुलवारीशरीफ, पटना सिटी के कई इलाके शामिल हैं. इन स्थानों पर बीएमपी व आरएएफ की भी तैनाती कर दी गयी है. सरस्वती पूजा को लेकर गंगा नदी में आम लोगों के नाव से इधर-उधर घूमने पर पाबंदी लगा दी गयी है. नदी थाना पुलिस के साथ ही प्रशासन के लोग घाटों पर तैनात किये गये हैं.

टैग्स