ब्रेकिंग
SVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनमहिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनमहिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरी

प्रवासी मजदूरों को लेकर पटना में सड़क पर ही भिड़ गए अधिकारी, सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

PATNA : दानापुर स्टेशन के बाहरी गोलंबर पर रविवार को सड़क पर ही दो विभाग के अधिकारी भिड़ गए. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मारपीट करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : दानापुर स्टेशन के बाहरी गोलंबर पर रविवार को सड़क पर ही दो विभाग के अधिकारी भिड़ गए. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मारपीट करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें काले रंग की शर्ट पहने सबको डीटीओ बताया गया है.

बताया जा रहा है कि अन्य प्रदेशों से आए प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और सुविधा मुहैया कराने के लेकर तैनात कर्मचारी आपस में भिड़ गए. राजस्व अधिकारी विवेक कुमार और डिफेंस कर्मचारी विनोद कुमार पासवान ने पटना डीटीओ अजय कुमार ठाकुर पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है. दोनों कर्मियों का कहना है कि उनकी मुंह पर चोट आई है, इसके चलते दोनों ने अपना काम करना बंद कर दिया.

पीड़ित कर्मियों का कहना है कि खाने के पैकेट को लेकर डीटीओं ने उनके साथ मारपीट की है. वही रेलवे थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिली है. इस बारे में डीटीओ अजय कुमार ठाकुर का कहना है कि राजस्व कर्मचारी चेकप्वाइंट के बदले जहां से यात्री ट्रेन में चढ़ रहे थे वहीं से खाना बांटने लगे. इसको लेकर रेवन्यू और परिवहन विभाग के कर्मचारियों के साथ बकझक हो गई.  रेवन्यू विभाग के कर्मचारियों ने अपने अधिकारी से शिकायत कर दी. जिसके बाद अधिकारी परिवहन के कर्मचारियों को मारने लगे. सूचना मिलते ही मैं वहां पहुंचा और दोनों पक्षों को हटाया. वही इस बारे में एससपी उपेंद्र शर्मा का कहना है कि घटना संज्ञान में आई है. लेकिन किसी भी पक्ष ने अभी तक कोई आवेदन नहीं किया है. लिखित आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.