ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

पटना में RJD के कार्यक्रम में बार बालाओं का डांस, अश्लील गानों पर आर्केस्ट्रा गर्ल ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

PATNA : नए साल के आगमन के साथ ही हर तरफ खुशियों का माहौल है. देश भर में लोग न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं. राजधानी पटना में भी कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जहां

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नए साल के आगमन के साथ ही हर तरफ खुशियों का माहौल है. देश भर में लोग न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं. राजधानी पटना में भी कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जहां यूथ ने जमकर एन्जॉय किया. नए साल के अवसर पर राजद की ओर से भी मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें बार बालाएं राजद नेता के सामने अश्लील गानों पर ठुमके लगाती हुई नजर आईं.


राजद के मिलान समारोह में बार बालाओं का डांस
इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है. पटना जिले के पाली विधानसभा क्षेत्र के महवलीपुर में आरजेडी की ओर से मिलान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने राजद का सदस्यता ग्रहण किया. दर्जन भर से अधिक पंचायत प्रतिनिधि भी राजद पार्टी में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए. मगही गायक ओमप्रकाश अकेला को भी बुलाया गया था. जिसके गानों पर भी आर्केस्ट्रा गर्ल डांस करती हुई नजर आईं. 




कौन है राजद नेता सुनील यादव
पटना के पाली विधानसभा क्षेत्र के महवलीपुर में राजद नेता सुनील यादव की ओर से यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. बताया जा रहा है कि सुनील यादव हाल ही में जेल से रिहा होकर बाहर आया है. जो इसबार के चुनाव में पाली विधानसभा से राजद प्रत्याशी होने का दावा पेश कर रहा है. सुनील यादव ने बिहार की जनता को नव वर्ष की शुभकामनायें देते हुए कहा कि चिन्ह कोई भी हो इसबार के चुनाव मैदान में मैं रहूंगा. सुनील यादव ने बताया कि 12 साल की उम्र से मैं राजद पार्टी का कार्यकर्ता रहा हूं. इसबार चुनाव में पार्टी टिकट नहीं भी देगी फिर भी जनता के सपोर्ट से मैं किसी भी चिन्ह के साथ चुनावी मैदान में रहूंगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMIT KUMAR

FirstBihar संवाददाता