ब्रेकिंग
असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले? ✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले?

पटना : रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, भ्रष्टाचार के मामले में एक्शन

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर चलते हुए निगरानी ब्यूरो ने आज बड़ी कार्यवाही की है. उसने पूर्णिय

पटना : रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, भ्रष्टाचार के मामले में एक्शन
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर चलते हुए निगरानी ब्यूरो ने आज बड़ी कार्यवाही की है. उसने पूर्णिया के जिला अवर निबंधक यानी रजिस्ट्रार के दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. शुरुआती पड़ताल में रजिस्ट्रार के पास अकूत संपत्ति का पता चला है.


रजिस्ट्रार उर्मिलेश कुमार सिंह के पटना स्थित आवास और पूर्णिया के सरकारी दफ्तर और आवास पर एक साथ निगरानी की टीम ने छापेमारी की. पूर्णिया से अब तक निगरानी की टीम ने ₹300000 कैश बरामद किए हैं जबकि पटना स्थित आवास से अब तक के 1500000 रुपए से अधिक बरामद किया जा चुका है. इसके अलावा उनकी कई संपत्तियों के कागजात भी निगरानी के हाथ लगे हैं.


पूर्णिया के रजिस्ट्रार उर्मिलेश कुमार सिंह के राजीव नगर के केसरी नगर इलाके में तीन मंजिला मकान भी है. इसी मकान में फिलहाल विजलेंस की टीम छापेमारी कर रही है. उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया जा चुका है और निगरानी विभाग ने इनपुट मिलने के बाद आज एक्शन लिया है. आमतौर पर रजिस्ट्रार की संपत्ति के बारे में छापेमारी खत्म होने के बाद ही जानकारी सामने आ पाएगी.


प्रारंभिक जांच में सवा करोड़ आए से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया था. इसी आलोक में 12 सदस्यी निगरानी टीम ने छापेमारी की. जिसमें 4 लाख 27 हज़ार 300 रुपए नकद के अलावा अलावा करीब 5 भर ऑर्नामेंट बरामद हुए हैं. इतना ही नहीं रजिस्टार के घर से छः अलग-अलग बैंकों के पास बुक सहित दो एटीएम कार्ड भी बरामद हुए है. इसके अतिरिक्त करीब 8 से 10 इन्वेस्टमेंट के पेपर भी शामिल है. 


पटना : रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, भ्रष्टाचार के मामले में एक्शन


प्रारंभिक जांच में सवा करोड़ के आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कराया गया था जिसके बाद निगरानी विभाग ने पूर्णिया रजिस्टार पर कार्रवाई करते हुए पटना स्थित आवास और पूर्णिया स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की है. निगरानी विभाग के डीएसपी अरुण पासवान ने बताया कि पटना के ठिकाने पर भारी मात्रा में पैसे और अर्नामेंट बरामद किए गए. निगरानी विभाग की छापेमारी में चार डीएसपी विजिलेंस के अलावा 3 इंस्पेक्टर और अन्य सदस्य शामिल रहे. दर्जन भर की संख्या में आए निगरानी के सदस्यों ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर अगला रुक रजिस्ट्री कार्यालय में किया है.


पटना : रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, भ्रष्टाचार के मामले में एक्शन