ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

करोड़ों रुपये गबन करने वाले ने पटना में तोड़ा दम, ज्यूडिशियल कस्टडी में घोटाले के आरोपी की मौत

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां करोड़ों रुपये गबन करने वाले एक शख्स ने दम तोड़ दिया है. न्यायिक हिरासत में इलाज के दौरान नवादा प्रधान डाकघर के मुख्य आरोपी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां करोड़ों रुपये गबन करने वाले एक शख्स ने दम तोड़ दिया है. न्यायिक हिरासत में इलाज के दौरान नवादा प्रधान डाकघर के मुख्य आरोपी की मौत हो गई. मुख्य आरोपी की तबियत कुछ दिनों से ख़राब चल रही थी. जिसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था.


 नवादा डाकघर घोटाले के मुख्य आरोपी खजांची अंबिका प्रसाद की मौत हो गई है. अंबिका की तबियत कुछ दिनों से ख़राब चल रही थी. उन्हें नवादा मंडल कारा से इलाज के लिए पटना से रेफर किया गया था. नवादा प्रधान डाक घर में करोड़ों रुपए गबन के आरोपी अंबिका प्रसाद ने बीते साल 4 नवंबर को व्यवहार न्यायालय में समपर्ण किया था. 


प्रधान डाक घर में पोस्टमास्टर और कैशियर की मिली भगत से करोड़ों की वित्तीय अनियमितता सामने आई थी. बड़ी राशि के गबन होने की बात सामने आने के बाद विभाग ने पोस्टमास्टर  कपिलदेव यादव और कैशियर अंबिका चाैधरी को निलंबित कर दिया था.  इसके बाद दोनों के खिलाफ टाउन थाने में एफआईआर कराया गया था. मामले में दोनों आरोपितों पर 5.57 करोड़ रुपये गबन का आरोप लगाया गया था. मामला उजागर होने के बाद आरोपियों ने 2.5 करोड़ रुपये  जमा भी करा दिये थे.

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DINESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता