ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

पटना में पीएम मोदी, कहा- लालेटन का अंधेरा छंट चुका है, अब LED बल्ब का उजाला है...

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 71 सीटों पर वोटिंग जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में तीसरी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. पीएम अभी पटना के वेटनर

पटना में पीएम मोदी, कहा- लालेटन का अंधेरा छंट चुका है, अब LED बल्ब का उजाला है...
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव  के पहले चरण  के लिए 71 सीटों पर वोटिंग जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में तीसरी  जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. पीएम अभी पटना के वेटनरी ग्राउंड में जनता को संबोधित कर रहे हैं. पटना में पीएम मोदी ने मगही में भाषण की शुरूआत की.

पीएम ने पटना की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अब लालटेन का अंधेरा हट चुका है और एलईडी का समय आ गया है. बिहार की आकांक्षा अब लगातार बिजली और एलईडी बल्ब की है. पीएम ने कहा कि अटल जी कभी कहते थे कि बिहार में बिजली की परिभाषा ये है कि आती कम है और जाती ज्यादा है.लेकिन अब वो समय चला गया है. अब  एलईडी का समय है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि  बिहार में एक समय था जब पासपोर्ट बनाने के लिए पटना आना पड़ता था, पर अब पूरे बिहार में 33 पासपोर्ट केंद्र खोले जा चुके हैं. अब किसी को पासपोर्ट बनाने के लिए पटना आने की जरुरत नहीं है. आगे इसे और भी बढ़ाया जाएगा. पहले अस्पताल में एक डॉक्टर का मिलना दुर्लभ था. अब जगह-जगह मेडिकल कॉलेज और AIIMS जैसी सुविधाओं की आकांक्षा है. पहले गांव-गांव में मांग थी कि किसी तरह खड़ंजा बिछ जाए, अब हर मौसम में बनी रहने वाली चौड़ी सड़कों की आकांक्षा है.

 पीएम मोदी ने कहा कि बीते डेढ दशक में बिहार ने नीतीश जी की अगुवाई में कुशासन से सुशासन की तरफ कदम मजबूती से बढ़ाए हैं. एनडीए सरकार के प्रयासों के कारण बिहार ने, असुविधा से सुविधा की ओर, अंधेरे से उजाले की ओर, अविश्वास से विश्वास की ओर, अपहरण उद्योग से अवसरों की ओर का एक लंबा सफर तय किया है.