ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

पटना में PADMA पुरस्कार विजेताओं को रविशंकर प्रसाद ने किया सम्मानित, PM मोदी की तरह से दी शुभकामनाएं

PATNA: पटनासाहिब लोकसभा के सांसद सह केंद्रीय कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना स्थित अपने आवास पर पद्मश्री से सम्मानित हस्तियों को सम्मानित किया। उन्होनें कहा कि प्रधान

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA: पटनासाहिब लोकसभा के सांसद सह केंद्रीय कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना स्थित अपने आवास पर पद्मश्री से सम्मानित हस्तियों को सम्मानित किया। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से ये शुभकामनाएं दी जा रही है। सरकार की अपेक्षा है कि ये अपनी योग्यता ,क्षमता और विश्वास से अपने अपने क्षेत्रो में बड़ा काम करें। 


केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस मौके पर सुजॉय कुमार गुहा (साइंस एवं इंजीनियरिंग), बिमल जैन (सामाजिक कार्य) और डॉ0 शांति राय (मेडिसिन) को बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होनें कहा कि ये सभी अपने-अपने क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां है।समाज को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।


केन्द्रीय मंत्री ने इस मौके पर सभी हस्तियों का परिचय कराते हुए कहा कि बिमल जैन जी सामाजिक कार्यो से जुड़े रहते है और दिव्यागों के क्षेत्रों में बहुत बड़ा कार्य किया है | वहीं डॉ0 शांति राय जी बिहार की बहुत बड़ी स्त्री रोग विशेषज्ञ है और 60 वर्षों से उन्होनें इस क्षेत्र में बहुत उल्लेखनीय कार्य किया है। सुजॉय कुमार गुहा के बारे में उन्होनें बताया कि इन्होनें मेडिकल में ओरिजिनल स्त्रोत को बहुत ही आगे बढ़ाया है। गुहा एक ऐसे शख्स हैं जो डॉक्टर भी है और इंजीनियर भी । मेरी ओर से इन सभी को बहुत ही शुभकामनाएं है | उन्होनें बताया कि हमारे प्रधानमंत्री का निर्देश था कि जिन-जिन क्षेत्रों में पद्ममा अवार्ड मिले है । हम उनलोगों से मिले और अपनी शुभकामनाएं दे । 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता