ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

पटना में मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी के साथ कई जगहों पर हुई बारिश; गर्मी से मिली राहत

PATNA: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी पटना सहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार शाम को मौसम में बदलाव देखने को मिला. तेज हवाएं शुरू हुई फिर और तेज बारिश होने लगी. &

पटना में मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी के साथ कई जगहों पर हुई बारिश; गर्मी से मिली राहत
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी पटना सहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार शाम को मौसम में बदलाव देखने को मिला.  तेज हवाएं शुरू हुई फिर और तेज बारिश होने लगी.  जिससे तापमान में कमी आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.


बता दें आज अचानक ही मौसम बदल गया. 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. और फिर हल्की बारिश से राहत मिली. इससे पहले पटना में गर्मी का सितम जारी था. अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। और दोपहर में ही लू जैसे हालात हो गए थे. हालांकि तेज आंधी की वजह से कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई.


मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश तो कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जतायी है. वज्रपात को लेकर पूरे राज्य में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के लोगों को अभी बारिश का इंतजार करना होगा हालांकि अगले महीने की शुरुआत के साथ ही मानसून की जोरदार बारिश होने की संभावना है.


मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मानसून की सक्रियता में कमी आई है। जून के महीने में राज्य के अधिकतर भागों में अच्छी बारिश की संभावना नहीं हैं. मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों के दौरान कटिहार, बांका, भागलपुर, सुपौल, अररिया और किशनगंज समेत राज्य के दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व भागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अच्छी बारिश के लिए राज्य के किसानों को जुलाई का इंतजार करना पड़ेगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता