ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

पटना में महिला के साथ 8 युवकों ने किया गैंगरेप, लिफ्ट देने के बहाने घटना को दिया अंजाम

PATNA: राजधानी पटना में एक बार फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है. विधवा महिला के साथ 8 युवकों ने गैंगरेप किया है. यही नहीं इस दौरान महिला को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की है. आ

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में एक बार फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है. विधवा महिला के साथ 8 युवकों ने गैंगरेप किया है. यही नहीं इस दौरान महिला को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की है. आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल कर दिया है. यह घटना पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र का है.

लिफ्ट देने के बहाने किया अगवा

पीड़िता के बारे में बताया जा रहा है कि वह पटना में दाई का काम करती है. वह पटना से अपने गांव जा रही थी. इस दौरान रास्ते में दो बाइक सवार युवकों ने रोका और पूछा कि कहा पर जाना है. महिला ने अपने गांव का नाम बताया तो दोनों युवकों ने पहुंचाने का वादा कर अपने बाइक पर बैठा लिया. बाइक पर बैठाने के बाद दोनों युवक एक सुनसान जगह पर ले गए. वहां पर एक झोपडी थी उस झोपड़ी मे पहले से ही 6 और युवक थे. इस दौरान सभी ने महिला के साथ गैंगरेप किया. 

शराब पिलाने की कोशिश

महिला युवकों के सामने हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाती रही. लेकिन किसी को तरस नहीं खाया और इस घटन को अंजाम दिया. महिला को जबरन शराब पिलाने की युवकों ने कोशिश भी की. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी 22 से 24 साल के करीब के है. घटना के दौरान सभी ने महिला को जान मारने की धमकी भी दी. वीडियो वायरल होने के बाद गौरीचक पुलिस ने फहीमपुर गांव में छापेमारी की, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.


महिला आयोग ने लिया संज्ञान

गैंगरेप की घटना के बाद बिहार राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है. अध्यक्ष दिलमणी मिश्रा ने कहा कि पटना के गौरीचक से एक महिला के साथ 8 लोगों के द्वारा बलात्कार की घटना की सूचना मिल रही है. इसकी मैं कड़ी शब्दों मे निन्दा करती हूं. आज ही SSP पटना से बात कर दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा दिलाने का प्रयाश करूंगी. दोषी किसी कीमत पर बच नही पाएंगे. 


टैग्स