ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

पटना: मद्य निषेध विभाग की टीम पर हमला मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, कई नामजद

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब पीने और बेचने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है. राजधानी पटना के पास मझौली गांव के पास अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी हुई थी. जि

पटना: मद्य निषेध विभाग की टीम पर हमला मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, कई नामजद
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब पीने और बेचने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है. राजधानी पटना के पास मझौली गांव के पास अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी हुई थी. जिसमें मद्य निषेध विभाग की टीम पर हमला मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है.


बता दें बिक्रम थानाक्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी हुई थी. जिसमें बिक्रम पुलिस ने दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान मंझौली गांव निवासी धर्मेंद्र मांझी एवं टुनटुन नट के रूप में बताई जा रही है. मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. 


इस मामले में बिक्रम थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 20 जनवरी को बिक्रम थानाक्षेत्र के मंझौली गांव के पास एक गांव में अवैध शराब की सूचना पर टीम रेड करने पहुंची थी. छापेमारी करने गई मद्य निषेध विभाग की टीम पर ग्रामीणों के द्वारा हमला किया गया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे. वहीं इस मामले को लेकर वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें कई लोग नामजद है.

टैग्स