ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

पटना में लोगों को किराये पर मिलेगी साइकिल, सितंबर अंत तक शुरू हो सकती है योजना

PATNA : बड़े शहरों की तर्ज पर अब पटना में भी कहीं आने जाने के लिए किराए की साइकिल पटनावासियों को उपलब्ध होगी. पटना नगर निगम ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस महत्वाकांक्षी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :  बड़े शहरों की तर्ज पर अब पटना में भी कहीं आने जाने के लिए किराए की साइकिल पटनावासियों को उपलब्ध होगी. पटना नगर निगम ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत जल्द करने का फैसला किया है. कोरोना काल में इस तरह की योजना से सबसे ज्यादा फायदा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर रहे लोगों को होगा. 

इस साइकिल योजना के लिए पटना नगर निगम ने पटना में 72 जगहों पर साइकिल स्टैंड बनाने का फैसला लिया है ताकि पटना के अधिकतर इलाकों के लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके. इस योजना को शुरूआती दौर में गांधी मैदान, बोरिंग रोड, बेली रोड, कंकड़बाग, अशोक राजपथ जैसे इलाकों में शुरू किया जाएगा. 

यदि आप आधे घंटे के लिए साइकिल लेते हैं तो आपको इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. पर आधे घंटे से ज्यादा और 1 घंटे तक के लिए साइकिल लेते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 5 रुपया शुल्क भुकतान करना होगा. अगर कोई व्यक्ति पूरे दिन के लिए साइकिल लेता है तो उसे 30 रुपये किराया देना पड़ेगा.

नगर निगम की तरफ से मासिक शुल्क की भी व्यवस्था रखी गई है. इस के तहत लोगों के लिए 200 रु महीना और 500 रु सालाना किराया निर्धारित किया गया है. जो लोग एक महीने के लिए किराये पर साइकिल लेते हैं तो उसके लिए निश्चित स्थान पर साईकिल पहले से रखा होगा.

यह साइकिल योजना ऐप के जरिये पूरी तरह कार्यन्वित होगी. इस ऐप में पहले आप को रजिस्ट्रेशन कराना होगा जहां व्यक्ति को अपनी जानकारी जैसे फोन नंबर, आधार नंबर देना जरूरी होगा. इस ऐप के जरिये ऑनलाइन फी जमा करने की सुविधा उपलब्ध  होगी. इस ऐप में जीपीएस लगा होगा ताकि साइकिल की पूरी जानकारी मिलती रहे.