ब्रेकिंग
मधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाBCD में कितने धनकुबेर अधीक्षण अभियंता ? एक पर छापा तो दूसरे S.E. की भी खुली कुंडली, पत्नी के नाम पर करोड़ों की जमीन और सरकार से छुपाकर कर बैठे हैं...झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाBCD में कितने धनकुबेर अधीक्षण अभियंता ? एक पर छापा तो दूसरे S.E. की भी खुली कुंडली, पत्नी के नाम पर करोड़ों की जमीन और सरकार से छुपाकर कर बैठे हैं...झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोप

पटना में दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक कबाड़ी की दुकान में भीषण आग लग गई है। अगलगी की इस घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद

पटना में दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक कबाड़ी की दुकान में भीषण आग लग गई है। अगलगी की इस घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।


दरअसल, पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के शिवलोक नगर इलाके में स्थित एक कबाड़ी गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। आगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की दर्जनों गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हुई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसपर काबू पाना मुश्किल साबित हो रहा था।


आस पास के घर भी आग की चपेट में आ गए हालांकि, घरों में मौजूद लोग किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकल आए। आग को बुझाने में फायर बिग्रेड के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तब तक कबाड़ी का गोदाम पूरी तरह जल कर खाक हो गई थी। आगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस अग्निकांड में पांच लाख रुपए  की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता