ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना में लेडी टीचर ने किया सुसाइड, लॉकडाउन में 4 महीनों से नहीं मिल रही थी सैलरी

PATNA : कोरोना संकट के दौरान किए गए लॉकडाउन के दौरान कामकाज ठप हो जान से लोगों का भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ताजा मामला पटना के फतुहा थाना इलाके की है, जहां लॉकडाउन के

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के दौरान किए गए लॉकडाउन के दौरान कामकाज ठप हो जान से लोगों का भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ताजा मामला पटना के फतुहा थाना इलाके की है, जहां लॉकडाउन के दौरान आर्थिक तंगी से परेशान एक दिव्यांग विधवा लेडी टीचर ने पुनपुन नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. 

स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस शव की तलाश में जुट गई , लेकिन शव बरामद नहीं किया जा सका. वहीं पुलिस ने मौके से दिव्यांग महिला शिक्षिका का ट्राई साइकिल और वैशाखी बरामद कर लिया है. लेडी टीचर की पहचान गोविंदपुर निवासी शांति देवी के रूप में की गई है. 

बताया जा रहा है कि शांति देवी के पति का निधन दो साल पहले ही गो गया था. जिसके बाद से वह निजी विद्यालय में शिक्षिका थीं और उसी से वो अपना घर और दो बच्चों की  परवरिश करती थी. लेकिन कोरोना संकट के इस दौर में 4 महीनों से स्कूल बंद है और वेतन नहीं मिलने से उनके समक्ष आर्थिक तंगी की समस्या हो गई. जिस वजह से लेडी टीचर ने पुनपुन पुल से कूदकर खुदकुशी कर ली. महीला के घर से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. वहीं मृतका की बेटी ने बताया कि पैसे को लेकर मां हमेशा परेशान रहती थी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें