ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना में खूंटा गाड़े पुलिसकर्मियों की लिस्ट तैयार, चार साल से एक थाने में जमे लोगों का ट्रांसफर होगा

PATNA : पटना सहित नालंदा जिले में लंबे अरसे से खूंटा गाड़े पुलिसकर्मियों का तबादला किया जाएगा। 4 साल से एक ही थाने में तैनात एएसआई और सिपाही रैंक के पुलिसकर्मियों को हटाया जाएगा। र

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : पटना सहित नालंदा जिले में लंबे अरसे से खूंटा गाड़े पुलिसकर्मियों का तबादला किया जाएगा। 4 साल से एक ही थाने में तैनात एएसआई और सिपाही रैंक के पुलिसकर्मियों को हटाया जाएगा। रेंज आईजी आईजी संजय कुमार ने पटना और नालंदा के पुलिस कप्तानों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं थानों में लंबे अरसे से तैनात ड्राइवरों को भी इधर-उधर किया जाएगा। 


आईजी के निर्देश पर दोनों जिलों के पुलिस कप्तानों ने ऐसे पुलिसकर्मियों की लिस्ट तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है जो एक ही थाने में पिछले 4 सालों से जमे हुए हैं। रेंज आईजी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि कोई भी पुलिसकर्मी अगर किसी एक थाने में लंबे अरसे तक के तैनात रहता है तो इससे पुलिसिंग पर प्रभाव पड़ता है। आईजी ने इस निर्देश का पालन करने के लिए बकायदा एक गाइडलाइन पहले ही जारी कर रखा है। पुलिस विभाग अब इस तैयारी में है कि लंबे अरसे से जमे पुलिसकर्मियों का तबादला किया जाए। शहरी क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को ग्रामीण क्षेत्र में भेजा जाएगा जबकि ग्रामीण क्षेत्र में पोस्टेड पुलिसकर्मियों को शहरी क्षेत्र में। 


रेंज आईजी संजय कुमार सिंह ने अपराधियों की सक्रियता को देखते हुए पेट्रोलिंग को मुस्तैद करने का निर्देश भी दिया है। उन्होंने एसपी और डीएसपी के साथ थानेदारों को भी गश्ती व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया है। पुलिस को अब हर दिन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करनी होगी साथ ही साथ जेल से छूटे अपराधियों पर भी नजर रखने और फरार चल रहे अपराधियों को पकड़ने का टास्क भी दिया गया है। इतना ही नहीं शराब से जुड़े मामलों में कार्रवाई के लिए अब पुलिस टीम को बिहार के बाहर भी भेजने की तैयारी है। रेंज आईजी ने कहा है कि शराब माफियाओं को गिरफ्तार करने के लिए और उनके बारे में जांच के लिए पुलिस टीम को अगर बाहर भेजना पड़े तो इसमें देर नहीं की जाएगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें