ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

पटना में JDU नेता को मारी गोली, बिहार में अपराधियों का तांडव है जारी

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. अपराधियों ने जेडीयू नेता को गोली मार दिया है. यह घटना बख्तियारपुर इलाके के केवल बिगहा गांव की है.घटना के बारे में बताया जा

पटना में JDU नेता को मारी गोली, बिहार में अपराधियों का तांडव है जारी
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. अपराधियों ने जेडीयू नेता को गोली मार दिया है. यह घटना बख्तियारपुर इलाके के केवल बिगहा गांव की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस नेता को अपराधियों ने गोली मारी है. वह जेडीयू के छात्र नेता हैं. आलोक तेजस्वी पटना जिला ग्रामीण के युवा इकाई के अध्यक्ष हैं. उन्हें गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जेडीयू नेता कही जा रहे थे. इस दौरान ही अपराधियों ने बख्तियारपुर के केवल विगहा गांव के पास गोली मार दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. बता दें कि बिहार में अपराधियों का कहर लगातार जारी है. रोज दर्जनों अपराधिक घटनाओं को अपराधी अंजाम दे रहे है. कई हत्या, रेप, गैंगरेप की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. बिहार में बढ़ते अपराध के सवाल करने पर सीएम से लेकर डीजीपी तक भड़क जा रहे हैं.  

टैग्स