ब्रेकिंग
दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल

पटना में गंगा नदी में पांच लड़के डूबे, नहाने के दौरान हुआ हादसा

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां गंगा में नहाने के दौरान पांच लड़के नदी में डूब गए हैं। स्थानीय लोगों ने नदी में डूब रहे पांच में से तीन लड़कों को बचा लिया है जबकि दो

पटना में गंगा नदी में पांच लड़के डूबे, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां गंगा में नहाने के दौरान पांच लड़के नदी में डूब गए हैं। स्थानीय लोगों ने नदी में डूब रहे पांच में से तीन लड़कों को बचा लिया है जबकि दो की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची है।


बताया जा रहा है कि पांचों लड़के आपस में दोस्त हैं और मुसल्लहपुर हाट में रहकर यूपीएससी की तैयारी करते है। सभी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गुरुवार की सुबह पांचों दोस्त गंगा में नहाने के लिए उतरे थे और एक के बाद एक पांचों डूबने लगे। डूब रहे लड़कों को देख गंगा में मौजूद नाविकों ने तीन को तो बता लिया लेकिन दो गहरे पानी में चले गए।


गंगा में लापता हुए दो युवकों की पहचान समर प्रताप सिंह और मोहन वर्मा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। NDRF की टीम गंगा में दोनों लड़कों को तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों लड़कों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।