ब्रेकिंग
Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार

छठ पर्व पर रेल यात्रियों को राहत: पूर्व रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें सियालदह-जयनगर, सियालदह-बलिया और कोलकाता-गोरखपुर के बीच चलेंगी। जानिए ट्रेनों का रूट, टाइमिंग और ठहराव।

Chhath Puja Special Train
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Chhath Puja Special Train: छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें सियालदह-जयनगर, सियालदह-बलिया और कोलकाता-गोरखपुर के बीच संचालित होंगी।




इन ट्रेनों के चलने से छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। खास बात यह है कि इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव आसनसोल रेल मंडल के कई प्रमुख स्टेशनों पर भी दिया गया है। इससे झारखंड और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा होगी।



1. सियालदह-जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 03137 सियालदह-जयनगर अनारक्षित स्पेशल 12 नवंबर को सियालदह से दोपहर 3:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7 बजे जयनगर पहुंचेगी।वापसी में ट्रेन संख्या 03138 जयनगर-सियालदह स्पेशल 13 नवंबर को सुबह 10 बजे जयनगर से रवाना होगी और अगले दिन रात 1:30 बजे सियालदह पहुंचेगी।




दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर होगा ठहराव:

दुर्गापुर

आसनसोल

चित्तरंजन

मधुपुर

जसीडीह


2. सियालदह-बलिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

दूसरी स्पेशल ट्रेन सियालदह और बलिया के बीच चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 03139 सियालदह-बलिया स्पेशल 11 नवंबर को सुबह 10:05 बजे सियालदह से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4 बजे बलिया पहुंचेगी।वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 03140 बलिया-सियालदह स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 7 बजे बलिया से रवाना होगी।



इस ट्रेन का इन स्टेशनों पर होगा ठहराव:

पानागढ़

दुर्गापुर

अंडाल

आसनसोल

चित्तरंजन

मधुपुर

जसीडीह

सिमुलतला



3. कोलकाता-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

तीसरी स्पेशल ट्रेन कोलकाता और गोरखपुर के बीच संचालित होगी। ट्रेन संख्या 03141 कोलकाता-गोरखपुर स्पेशल 13 नवंबर को दोपहर 3:40 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03142 गोरखपुर-कोलकाता स्पेशल 14 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे कोलकाता पहुंचेगी।




दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर होगा ठहराव:

दुर्गापुर

आसनसोल

चित्तरंजन

मधुपुर

जसीडीह



छठ पर घर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

छठ महापर्व के दौरान बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में पूर्व रेलवे की ओर से तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला यात्रियों के लिए राहत भरा है। इससे त्योहार के दौरान घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता