ब्रेकिंग
दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल

तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में युवक की मौत

Bihar News: बिहार के गयाजी जिले के आमस में तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में 23 वर्षीय नीरज कुमार की मौत हो गई, जबकि उनका साथी विवेक कुमार घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के गयाजी जिले के आमस थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। कुडाशिन गांव आनंद रिसॉर्ट के पास एक तेज रफ्तार एक स्कूल बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 23 वर्षीय युवक नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी विवेक कुमार घायल हो गया। 




मृतक नीरज कुमार आमस थाना क्षेत्र के हरिदासपुर गांव के रहने वाले वशिष्ठ यादव के पुत्र थे। जानकारी के मुताबिक, नीरज और विवेक शेरघाटी बाजार से खरीदारी कर अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 





टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और बस का पिछला पहिया नीरज के ऊपर से गुजर गया। घटना के बाद राहगीर बिट्टू सिंह ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल युवक को अपनी गाड़ी से शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। 





वहीं, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस और उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस असामयिक मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे हरिदासपुर गांव में मातम पसरा हुआ है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता