ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना में गंगा एक्सप्रेस-वे पर 30 मई से शुरू हो जाएगा वाहनों का परिचालन, 5 मिनट में दीघा से गांधी मैदान

PATNA : लोकनायक जेपी गंगा पथ एक्सप्रेस-वे पर आगामी 30 मई से वाहनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मई को एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। करीब 90 फीसदी निर्माण

पटना में गंगा एक्सप्रेस-वे पर 30 मई से शुरू हो जाएगा वाहनों का परिचालन, 5 मिनट में दीघा से गांधी मैदान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : लोकनायक जेपी गंगा पथ एक्सप्रेस-वे पर आगामी 30 मई से वाहनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मई को एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। करीब 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अगले 15 दिनों में बाकी बचा निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।


गंगा पथ एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का परिचालन शुरू होने के बाद पटना शहर के लोग मात्र 5 मिनट में दीघा से गांधी मैदान तक का सफर पूरा कर सकेंगे। 10 मई से इस पथ पर वाहनों के परिचालन का ट्रायल शुरू हो जाएगा। बिहार राज्य सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक कोरोना काल में काम प्रभावित होने की वजह से प्रोजेक्ट में देरी हुई है। हालांकि काम को तेजी से पूरा करवाया गया है।


अधिकारियों की मानें तो जेपी सेतु के 150 मीटर पूरब में 50 मीटर का गोलंबर बनाया जा रहा है। इस गोलंबर पर दीघा रोटरी, अटल पथ, एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर 5-5 मीटर चौड़ाई में 50 हजार पेड़ लगाए जाएंगे। एक्सप्रेस-वे के उत्तर गंगा किनारे की ओर से 5 मीटर चौड़ा पाथ-वे बनाया जाएगा। जिसपर क्षेत्र के लोग मॉर्निंग वॉक कर सकेंगे। फिलहाल स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए टेस्टिंग का काम तेजी से हो रहा है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें