ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना में एक महिला ने दिया 4 बच्चे को जन्म, लॉकडाउन में दिखा गजब का करिश्मा

PATNA : एक तरफ जहां पूरा विश्व कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से तंग है, वहीं दूसरी ओर राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल पटना में कुदरत

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : एक तरफ जहां पूरा विश्व कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से तंग है, वहीं दूसरी ओर राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल पटना में कुदरत का गजब का करिश्मा देखने को मिला है. लॉक डाउन में एक महिला ने जुड़वा नहीं बल्कि दो जोड़ा बच्चे को जन्म दिया है. ऐसा केस सामने आने के बाद ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी हैरान हैं. डॉक्टर ने कहा कि करीब 20 साल की प्रैक्टिस में पहली बार ऐसा मैंने देखा है. इससे पहले एक महिला का ऑपरेशन किया था, जिसने उसने तीन बच्चों को जन्म दिया था.


कुदरत के इस अजीब करिश्मे की घटना पटना के फुलवारीशरीफ इलाके की है. जहां समनपुरा के शकूर काॅलाेनी स्थित शफा नर्सिंग हाेम में छपरा की रहनेवाली महिला ने एक नर्सिंग होम में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया. बच्चों का वजन एक किलो से डेढ़ किलो के बीच है. इनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल है. सभी नवजात और महिला पूरी तरह स्वस्थ हैं. उसका पति सउदी अरब में रहता है. एक तरफ कोरोना खौफ तो दूसरी तरफ इस संकट की घड़ी में भी कुदरत अपना करिश्मा देखने को मिली है.


नर्सिंग होम की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नुजहत रहमान और उनकी टीम ने महिला का ऑपरेशन किया और एक-एक कर सभी बच्चों को सकुशल गर्भाशय से निकाला. डॉक्टर रहमान ने बताया कि दो दिन पहले ही ये महिला मेरे नर्सिंग होम में आई थी. पहले से मुझे इसकी हिस्ट्री नहीं पता थी क्योंकि यह मेरे इलाज में नहीं थी. मैंने इसका पूरा चेकअप किया और फिर इसे भर्ती कराया गया. इसके बाद जब लगा कि ऑपरेशन कर बच्चों को निकालना होगा तो मैंने इन्हें बताया और फिर इस तरह एक साथ चार बच्चों का जन्म हुआ.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें