ब्रेकिंग
जमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्टसड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्करजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्टसड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्कर

पटना में शादी के पहले बेहोश हुआ दूल्हा, बारातियों को बनाया गया बंधक

PATNA : शादियों के इस मौसम में पटना से हैरत में डाल देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां शादी के लिए पहुंचे दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई, बताया जा रहा है कि दूल्हा बेहोश हो गया। इसक

पटना में शादी के पहले बेहोश हुआ दूल्हा, बारातियों को बनाया गया बंधक
Editor
2 मिनट

PATNA : शादियों के इस मौसम में पटना से हैरत में डाल देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां शादी के लिए पहुंचे दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई, बताया जा रहा है कि दूल्हा बेहोश हो गया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने ना केवल शादी से इंकार कर दिया बल्कि दूल्हे समेत सभी बारातियों को बंधक भी बना लिया। मामला मसौढ़ी के भगवानगंज थाना इलाके का है। यहां एक गांव में बुधवार की देर रात आई एक बारात के साथ ये सबकुछ हुआ। दूल्हे के बेहोश होने के बाद लड़की पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया और शादी में खर्च हुई अपनी रकम वापस लेने के लिए पूरी बारात को बंधक बना लिया। 


स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी गुरुवार को मिली तो वह लड़की पक्ष के घर पहुंची। पुलिस ने पूरी बारात को छुड़वाया। बताया जा रहा है की शादी की रस्म के दौरान दूल्हे के बेहोश हो जाने के कारण ये बवाल मचा। दानापुर के मुबारकपुर से एक बारात भगवानगंज थाना के एक गांव में आई थी। गुरुवार की सुबह में दूल्हे की गाल सेकई के दौरान दूल्हा बेहोश हो गया। 


दूल्हे को बीमारी होने का आरोप लगा लड़की पक्ष ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे के।परिवार वालों से शादी में दिए गए गिफ्ट, रकम और इंतजाम में हुए खर्च की मांग करने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बोच विवाद बढ़ गया और लड़की पक्ष ने पूरी बरात को बंधक बना लिया। बाद में दूल्हे के परिवार वालों ने अपने पंचायत के मुखिया को इसकी जानकारी दी। मुखिया की सूचना पर ही पुलिस ने लड़के वालों को छुड़वाया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा कराया और बिना दुल्हन के ही पूरी बारात लौट गई।

टैग्स