ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

पटना में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, भारी मात्रा में नकली दवा बरामद

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। ड्रग विभाग की टीम ने पीरबहोर थाना क्षेत्र के गोविंद मित्र रोड स्थित महिमा पैलेस में स्थित

पटना में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, भारी मात्रा में नकली दवा बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। ड्रग विभाग की टीम ने पीरबहोर थाना क्षेत्र के गोविंद मित्र रोड स्थित महिमा पैलेस में स्थित चार दुकानों में की छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान एक दुकान से ड्रग विभाग की टीम ने भारी मात्रा में नकली दवा को बरामद किया है।


दरअसल, ड्रग विभाग की टीम को नकली दवा के कारोबार की खबर मिली थी। बुधवार को विभाग की टीम ने जीएम रोड स्थित महिला पैलेस में छावा बोला। महिमा अपार्टमेंट में श्री कृष्णा इंटरप्राइजेज दवा दुकान और गोदाम में औषधि विभाग के द्वारा छापेमारी की जा रही है। यहां से टीम ने नकली दवा के 400 स्ट्रिप को जब्त किया है।


जब्त की गई दवा की कीमत कीमत 90 हजार के आसपास है। इस दौरान टीम ने पाया कि एंटी रेबीज वैक्सीन को नॉर्मल तापनान पर ही रखा हुआ था, जिसे जब्त कर लिया गया है। जीएम रोड में कुल चार दुकानों में छापेमारी चल रही है। ड्रग विभाग की छापेमारी से दवा दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।